पाकुड़

सांसद ने की रक्तदान, आम-जनों से की अपील

MP donated blood and appealed to the common people

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हसदा सिर्फ नेता और सांसद तक सिमित नहीं रहे, बल्कि एक महा मानवता का परिचायक भी रहे। सांसद विजय कुमार हसदा ने मंगलवार को पाकुड़ रक्त अधिकोष स्वयं चलकर आये और जरुरतमंद पीड़ितों के जीवनदान में अपना खून देकर आयाम को चरितार्थ किया और रक्तदान महादान का परिचय दिया। उन्होंने लोगों को इस नेक किरदार के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही कई नेक रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किया। इस दौरान डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, डीएफओ सौरभ चन्द्रा, सीएस डॉ एम के टेकरीवाल, विधायक प्रतिनिधि श्याम यादव, अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, उमर फारूक अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button