गोड्डा
जन शिकायत निवारण कोषांग की हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कहा- लंबित मामलों एवं शिकायतों के निष्पादन में लाए तेजी ताकि सुयोग्य लाभूको को मिले योजना का लाभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जन शिकायत से संबंधित 106 मामलों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर पेंडिंग पड़े मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उप विकास आयुक्त कार्यालय एवं अन्य विभागों से संबंधित आए शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की जानकारी ली एवं शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाते हुए सभी सुयोग्य लाभूको को योजना का लाभ मिले इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा -निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का उपायुक्त ने जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण में आए हुए विभिन्न विभागों के सभी लंबित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करें। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग को निर्देश दिया गया कि जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं का निष्पादन यथाशीघ्र की जाए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मौजूद रहे।


