मेरठ

आईपीईसी–टीबीआई फाउंडेशन और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बीच एमओयू

उद्योग–अकादमिक–स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबाबाद। आईपीईसी–टीबीआई फाउंडेशन और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनपर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीएसआईडीए) की उपस्थिति और सक्रिय सहयोग में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य उद्योग–अकादमिक–स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है।
एसआईए की जनरल बॉडी मीटिंग में आईपीईसी–टीबीआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गुप्ता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उद्योग, स्टार्टअप्स और एमएसएमई सेक्टर के लिए नवाचार-आधारित सहयोगात्मक पहलों, मेंटरशिप, तकनीक सक्षम समाधान तथा सहभागिता के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान उद्योग जगत की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान हेतु संभावित नवाचारी तकनीकी उपायों पर भी गहन चर्चा की गई, जिससे शिक्षा, उद्योग और उद्यमिता के बीच साझा मूल्य सृजन की दिशा में ठोस पहल संभव हो सके।
विचार-विमर्श के उपरांत दोनों संस्थाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के प्रमुख उद्देश्य उद्योग–अकादमिक सहयोग को मजबूत करना, नवाचार-आधारित पहलों को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई को मेंटरशिप व तकनीकी सहयोग प्रदान करना तथा सतत उद्यमशील विकास के लिए प्रभावी मार्ग तैयार करना हैं।
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, गवर्निंग बॉडी सदस्यों, यूपीएसआईडीए के अधिकारियों एवं लगभग 15 प्रमुख औद्योगिक विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। एसआईए नेतृत्व में राजेंद्र शर्मा (चेयरमैन एवं ऑटोमोबाइल प्रोफेशनल, पंडित ऑटोमोबाइल), दिनेश मित्तल (प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, महावीर सिलेंडर्स लिमिटेड), यशपाल सिंह (वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रोपराइटर, यश एसोसिएट्स), मुकेश गुप्ता (जनरल सेक्रेटरी एवं सीईओ, बिरकन इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि.),चरणजीत सिंह (ऑफिस सेक्रेटरी), हनुमान लखोटिया (एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं सीईओ, सर्वोत्तम ग्रेनाइट एंड मार्बल), प्रवेश चोपड़ा तथा गिरीश गुप्ता (एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिसीटेक ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज) शामिल रहे।
यूपीएसआईडीए की ओर से प्रदीप सत्यार्थी (रिलेशनशिप मैनेजर–रीजनल ऑफिस), सतीश चौधरी तथा श्री सतीश छिल्लर (सिविल इंजीनियर) की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह साझेदारी उद्योग, स्टार्टअप्स और युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। आईपीईसी–टीबीआई, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और यूपीएसआईडीए का यह संयुक्त प्रयास एक मजबूत, सहयोगात्मक और प्रभाव-आधारित नवाचार इकोसिस्टम के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button