गोड्डा

गोड्डा में झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, SIR को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडे, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा समेत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सांसद-विधायकों ने कहा— मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र पर हमला
गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गोड्डा जिला में बूथ स्तरीय बीएलओ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद पांडे, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद बिजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान नेताओं ने देशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दस्तावेजों की कमी का हवाला देकर बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडे ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम कटने के कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग मिलकर आम मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। बिनोद पांडे ने कहा कि झामुमो राज्य के साथ-साथ संथाल परगना क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने गोड्डा लोकसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के सांसद लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता अपना जवाब देगी।
सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने, मतदाताओं के बीच जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button