राजस्थान

अंतराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता कोमल वर्मा का विजजी जुलूस निकाल कर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नीमकाथाना। ग्रीस देश की राजस्थानी एथेंस में आयोजित अंडर 17 इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता पहलवान कोमल वर्मा एवं कोच अनिल सिंह तंवर का मेघवंश जागृति संस्थान के तत्वावधान में नीमकाथाना शहर से सरजी अखाड़ा गणेश्वर तक शानदार विजयी जुलूस निकाला गया। मेघवंश संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां ने बताया कि इस दौरान व्यापारिक संगठनों के साथ साथ शहर स्थित डॉ अंबेडकर छात्रावास, आदिवासी मीणा छात्रावास, प्रजापति छात्रावास, राजपूत छात्रावास सहित कई सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओ व खेल एकेडमी द्वारा दोनों गुरु शिष्या का मान सम्मान किया गया। साथ ही बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी नीमकाथाना का नाम रोशन करने वाली इस दंगल गर्ल का अपने अपने तरीके से स्वागत सम्मान किया तथा शहर व ग्राम गणेश्वर के सैकड़ों गणमान्य लोगों द्वारा भी पहलवान बेटी का माला, साफा व पुष्प वर्षा कर नागरिक अभिनन्दन किया गया। अंत में गणेश्वर स्थित सरजी अखाड़े में भी इस काबिल कुश्ती खिलाड़ी व उसके कोच सहित सम्पूर्ण परिवार का भी नागरिक अभिनन्दन किया गया एवं लड़ू वितरित कर इस अंतराष्ट्रीय उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस दौरान मेघवंश संस्थान के प्रतिनिधि सुभाष चंद सिंघल, आनंद कुमार हर्डिया, राजेंद्र प्रसाद मेहरानिया, अमरचंद इंदौरिया, नंदलाल जेलर, सरजीत किलानिया, अनु कुमार मेहरानिया, प्रहलाद भगत, विजेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार, अमरसिंह जिलोवा, चिरंजीलाल किरोड़ी व कस्तूरी देवी आदि उपस्थित रहे।
सर्व समाज व सामाजिक संगठनों ने किया नागरिक अभिनन्दन
शहर के विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थानों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भी पहलवान कोमल व कोच अनिल तंवर का नागरिक अभिनन्दन किया। जिनमें समाजसेवी शिवपाल भाटी, शिंभूदयाल महरानियां, रामस्वरूप वर्मा, छीतरमल बौद्ध, गोपाल बजाज, सागरमल चौधरी, दिलीप मीणा, पूरणमल मीणा, सुरज्ञान मीणा, हरिराम मीणा, प्रोफेसर ईश्वरचंद, रवि कुमार, नेमीचंद वर्मा, हरफूल मरोडिया, महिपाल कुमावत, दीपेंद्र सिंह, सरपंच सुरेश खेरवा, महेंद्र लूनीवाल, सुरेन्द्र कुमार सैनी, राजेंद्र प्रसाद छापर, बजरंगलाल भूदौली, कमल देव वर्मा, त्रिलोकचंद वर्मा, हेमराज वर्मा, सेवाराम वर्मा, पांचुराम वर्मा, सरजी अखाड़ा संचालक अंकित सिंह तंवर एवं ग्राम सरपंच घासी राम अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने नागरिक अभिनन्दन किया।
मेघवंश संस्थान ने लिया कोमल को गोद
गौरतलब है कि मेघवंश जागृति  संस्थान की पहल पर कोमल वर्मा को अब तक सहयोगकर्ताओं से करीब 2 लाख 50 हजार रुपयो की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है तथा भविष्य में कोमल को कोई आर्थिक समस्या या अन्य किसी विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़े और वो 2028 के ओलंपिक खेलो पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके, इसके लिए मेघवंश संस्थान से जुड़े भामाशाह मामचंद रायपुरिया, डॉ सीआर रायपुरिया व डॉ रणजीत महरानियां द्वारा कोमल वर्मा को संस्थान के अधीन गोद लेकर उसका संपूर्ण आर्थिक सहयोग व संरक्षण दिए जाने का संकल्प लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button