मथुरा
राया में मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव; पुलिस फोर्स तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मामलू विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



