संजय सिंह का AAP प्रत्याशियों के लिए जोरदार प्रचार, केजरीवाल के बारे में अहम बयान

एनपीटी दिल्ली ब्यूरो
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान तेज हो गया है। रविवार को संजय सिंह ने आरके पुरम, महरौली और छतरपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे और छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देंगे।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी वादे पूरे होंगे और बीजेपी को आगामी चुनाव में जनता की ताकत का एहसास होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की अहमियत को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का जिक्र किया और कहा कि आम आदमी पार्टी देश की असल आवाज है।
संजय सिंह ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी को झाड़ू से सत्ता से बाहर किया जाएगा।
संजय सिंह ने भाजपा के खिलाफ अपनी जंग तेज करते हुए कहा, “बीजेपी ने गरीबों की झुग्गियां तोड़ी हैं, और अरविंद केजरीवाल ने इसका विरोध किया। अब समय है लुटेरी सरकार से बदला लेने का।”