मुख्यमंत्री योगी ने ‘CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025’ के समापन समारोह में की युवा नवाचार की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ में आयोजित ‘CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025’ के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवाओं के नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा का बेहतर माहौल स्थापित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, “उत्तर प्रदेश की नई पहचान ‘ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ के रूप में बनी है।” उन्होंने युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। यह कॉन्क्लेव नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कई युवा उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में नवीन समाधान प्रस्तुत किए।



