पी०सी०पी०एन०डी०टी० जिला सलाहकार समिति की बैठक

गाजियाबाद : मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,जिला महिला चिकित्सालय गाजियाबाद (अध्यक्षा-जिला सलाहकार समिति) की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट-1994 के अन्तर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक की गयी। जिसमें जिला सलाहकार समिति की अध्यक्षा डॉ० अल्का शर्मा, एवं अन्य सभी सदस्य सम्मलित हुए।इस बैठक में नवीन अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों के पंजीकरण हेतु कुुल 24 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 20 आवेदनों की संस्तुति की गयी एवं 4 आवेदन निरस्त किये गये, नवीनीकरण हेतु 27 आवेदनों में से 26 केन्द्रों के नवीनीकरण किया गया हैइसके अतिरिक्त 18 केन्द्रों द्वारा अपने पंजीकृत केन्द्र पर नवीन चिकित्सकों की अनुमति हेतु किये गये आवेदनों में रेडियोलॉजिस्ट, गायनीकोलॉजिस्ट एवं कार्डियोलॉजिस्ट को उनकी अनुमति दी गई है। 27 केन्द्रों पर अल्ट्रासाउन्ड मशीन, सी०टी० स्कैन मशीन को अपडेट करने हेतु किये गये आवेदनों एवं 06 केन्द्रों द्वारा अपने केन्द्र का स्थान-परिवर्तन के लिए दिए गए आवेदनों में से 5 केन्द्रों के स्थान परिवर्तन की अनुमति दी गयी जबकि 1 केन्द्र स्वामी द्वारा अपने आवेदन को निरस्त करने के प्रार्थना पत्र पर स्थान परिवर्तन को निरस्त करने की करवाई की गयी। इसके साथ ही तीन अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रो द्वारा अपने पंजीकरण के निरस्त करने के लिए आवेदन समिति के सामने आवेदन दिए थे जिसे समिति ने निरस्त कर दिया ।



