बरेली
बरेली में 6 इंस्पेक्टरों के तबादले, रवि कुमार बने सीबीगंज के नए थानाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश के अनुसार मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार को अब सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन्स में तैनात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को निरीक्षक अपराध थाना मीरगंज बनाया गया है। इसी क्रम में मीरगंज में अपराध निरीक्षक रहे वरुण कुमार को अब सीबीगंज में अपराध निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सिटी सैल और एसएसपी कार्यालय के पीआरओ रहे निरीक्षक मनोज कुमार को शेरगढ़ थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय को विशारतगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है और विशारतगंज के अपराध निरीक्षक रहे प्रमोद कुमार को कार्यालय क्षेत्राधिकारी हाईवे में तैनाती दी गई है।



