जालौन

परशुराम जयंती पर बुजुर्गों का होगा सम्मान व प्रसाद वितरण

 चैधरयाना स्थित मंदिर में 19 अप्रैल को होगा कार्यक्रम, विप्र समाज से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जालौन नगर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। चैधरयाना स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 19 अप्रैल 2026 को जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उमेश दीक्षित एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। समारोह का आयोजन सायं 4 बजे मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके उपरांत समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने सभी बिप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button