गोड्डा
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने को पथरगामा एन.जी. प्लस टू उच्च विद्यालय ने निकाली रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा :- मंगलवार को पथरगामा एन.जी. प्लस टू उच्च विद्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर कलाली मोड़ तक गई और पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। स्लोगनों में “शराब पीकर गाड़ी न चलाएं”, “गाड़ी चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें” जैसे संदेश शामिल थे। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी प्राचार्य देवानंद सर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया और उन्हें बताया गया कि “आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए अमूल्य है, आपकी सावधानी ही दुर्घटनाओं को रोक सकती है।”मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, नचिकेता कुमार, संजीव रवानी, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, अंबिका मंडल, अमित द्विवेदी ,शर्मीली हीरो, राखी, अनिता कुमारी, अन्नू रंजन, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।




