नवनियुक्त झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कार्यकर्त्ताओं में भरा जोश, हाजी समाद अली एवं हरिवंश चौबे व श्याम यादव भी रहे मौजूद

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ झामुमो कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में पहली बैठक पाकुड़ स्थित लड्डू बाबू आम बागान में गुरुवार को पूर्व निर्धारित समय अवधि में ही आयोजित हुई। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव, उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, उपाध्यक्ष हाजी समाद अल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम अन्य ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में झामुमो के पंचायत/प्रखण्ड स्तरीय कमिटी से लेकर जिला स्तरीय नवगठित कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव, सदस्य को फुल माला पहनाकर उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। वही जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव, उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, उपाध्यक्ष हाजी समाद अली ने झामुमो के सभी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव व सदस्य को ताकीद करते हुए कहा कि पार्टी हित में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। साथ ही आपके माध्यम से और भी लोग झामुमो का सदस्यता ग्रहण करे, जिसके लिए भागीदारी सुनिश्चित करे। ताकि पंचायत स्तरीय कमिटी को बल मिले और फिर प्रखण्ड/ जिला कमिटी की मजबूती के साथ केन्द्रीय कमिटी की मजबूती सुनिश्चित रहे। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चाएं की गई। आपको बता दे बैठक से पहले पूर्व जिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी पंचायत समिति/ प्रखण्ड समिति/ नगर समिति के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। वही सभी प्रखण्डो के नव गठित प्रखण्ड / नगर समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिले के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू व जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में उपस्थित जिले भर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सर्वप्रथम सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी पंचायत समिति/ प्रखण्ड समिति / नगर समिति के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर सभी समितियों का पूर्ण गठन करते हुए उसकी सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। कहा कार्यकर्त्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होता है, ऐसे में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी की भागीदारी अहम है। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी प्रखण्ड के नव गठित पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सुमधुर सम्बन्ध बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करे। वही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको जो भी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिले, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाये व पार्टी हित मे लगातार कार्य करते रहे। बैठक में मंच का संचालन उपाध्यक्ष हाजी समाद अली ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, केन्द्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केन्द्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उमर फारूक, मुस्लेउद्दीन अंसारी, अब्दुल गनी, नसीम अहमद, मैनुद्दीन अंसारी, लाल मोहम्मद, एखलाकुर अंसारी, जहूर आलम, तनवीर आलम, पिंटू गुप्ता, रंजन साहा, आदित्या तिवारी, ईमरान अंसारी, अली हुसैन अंसारी, नीरज मड़ैया, मनोज चौबे, आलमगीर आलम, सुशीला देवी, अन्ना मुर्मू, अनिता मुर्मू, मुसर्रफ हुसैन, गाजी सलाउद्दीन, गैब्रियल हेम्ब्रम, नाजिर सोरेन, रमेश मुर्मू, चारलेश मरांडी, अखलाक अंसारी, राजू सिंह, आफताब आलम सहित नवगठित सभी पंचायत समिति प्रखण्ड समिति व नगर समिति के पदाधिकारी व पूर्व के समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।