खैरथल
मुख्यमंत्री रोजगार मेला आज राजकीय सीनियर स्कूल खैरथल में आयोजित होगा
नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, जिला स्तरीय तैयारियां पूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को मुख्यमंत्री रोजगार मेला का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। यह आयोजन पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। बैठक में जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद करने के साथ संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वेद प्रकाश सैनी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति खैरथल-तिजारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र त्यागी, संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग खैरथल-तिजारा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ ही उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त कार्मिक को वेलकम किट भी प्रदान किया जाएगा।


