हटाये गये अखिलेश प्रसाद सिंह, कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को मिली बिहार कांग्रेस की जिम्मेदारी

एनपीटी औरंगाबाद ब्यूरो
बिहार/औरंगाबाद बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधान सभा से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अखिलेश प्रसाद सिंह को इस पद से हटा दिया गया है।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को दी गयी है। वह कुटुंबा विधान सभा से दूसरी बार जीते हैं उनके पिता स्वर्गीय दिलकेश्वर राम प्रदेश के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह को इस पद से हटाया गया है। बता दें कि पिछले दिन प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच तालमेल की कमी दिखी थी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी सह सांसद के.सी. वेनुगोपाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
