मतदान प्रक्रिया की संदिग्ध कार्यप्रणाली से मतदाताओं का हुआ मोहभंग: करण दलाल

एनपीटी हरियाणा ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के गुडग़ांव प्रभारी एवं पलवल के पूर्व विधायक करण सिंह दलाल ने निकाय चुनावों में कम मतदान को लेकर सीधे भाजपा को दोषी बताया है। भाजपा की संदिग्ध कार्यप्रणाली से ही मतदाताओं का मतदान के प्रति मोहभंग हुआ है। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं कहा जा सकता। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा से हरियाणा की जनता का मोहभंग हो चुका है। हरियाणा विधानसभा के चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा को हराने के लिए और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट डाला था। काफी सीटों पर थोड़े-थोड़े वोटों का अंतर रहा। इससे साफ समझ आ गया कि भाजपा ने किस तरह से सत्ता हथियाने का काम किया। प्रदेश की जनता भी हतप्रभ हो गई थी। करण सिंह दलाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया से विश्वास उठ गया। अब निकाय चुनावों में जनता ने अपना विरोध साफ दिखा दिया। लोग वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकले। लोगों ने समझ लिया कि सत्ताधारी दल भा