रामपुर शाहबाद
शाहबाद क्षेत्र में कुत्तों का आतंक एक मासूम बच्चे को काटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, रोज़ किसी न किसी गांव में मासूम बच्चे कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे है। ताजा मामला शाहबाद के तालिकाबाद का है जहां 7 साल के मासूम राजकुमार पर गांव के ही पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजन मासूम को उपचार के लिए सीएचसी में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया और पट्टी कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



