रामपुर शाहबाद
शाहबाद रामपुर स्टेट हाइवे पर घटिया सामग्री से बनी पुलिया तोड़ी
कॉन्ट्रैक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने साइड पर जाकर किया निरीक्षण, घटिया सामग्री हटाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। बाजपुर – शाहबाद- रामपुर स्टेट हाइवे पर सड़क चौड़ीकरण से पहले पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए कई जगहों पर पुलियां बनाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग से पुलियों में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत के बाद एके इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण उपाध्याय ने साइड पर पहुंचकर पुलियों के इस्तेमाल हुए मैटेरियल की जांच की। जांच में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद एक पुलिया को तुड़वा दिया गया। जबकि एक ओर पुलिया तोड़ी जाएगी।मथुरापुर के पास बनी एक पुलिया को तोड़ा गया। प्रॉजेक्ट मैनेजर प्रवीण उपाध्याय ने बताया स्टेट हाइवे निर्माण में घटिया सामग्री बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, रोड बनने के बाद कई साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी हमारी कंपनी की होगी तो हम रोड को अच्छे से ही बनायेंगे। पीला ईंट और घटिया सामग्री से बनी एक पुलिया को तुड़वा दिया गया है जबकि एक पुलिया और तोड़ी जाएगी।

