पाकुड़

मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तहत जनप्रतिनिधि के साथ की गई कार्यशाला

Workshop conducted with public representatives under maternal, newborn and child health project

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते शनिवार 5 जुलाई को पीरामल फाउंडेशन द्वारा मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के अन्तर्गत प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा के सभागार में समस्त मुखिया का एक दिवसीय ग्राम स्वास्थ्य संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के सभी पंचायत के मुखिया गण उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मुखिया को मातृ , नवजात & शिशु स्वास्थ्य व उसकी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करके उस जानकारी को ग्राम सभा बैठक के उपरांत वार्ड सदस्य के माध्यम से ग्राम के हर सदस्य तक पहुंचा कर जागरूकता के माध्यम से मातृ , नवजात & शिशु की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करके मातृ मृत्यु , शिशु मृत्यु में कमी लाना था। कार्यशाला के दौरान पीरामल फाउंडेशन की टीम ने समस्त मुखिया को नियमित रूप से ग्राम सभा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी विषय पर चर्चा करने हेतु निर्देश दिए गए। इस कार्यशाला में मुखिया को पंचायत स्तर पर मातृ नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में की जाने वाली सामुदायिक पहल , मुखिया की सहभागिता के लिए प्रभावी मंच , ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति , जन अरोग्य समिति की संरचना, बैठक का उद्देश्य और उसके लाभ , स्वस्थ गांव, पंचायत स्तर पर मॉडल VHSND में दी जाने वाली सेवाएं , प्रसव पूर्व 4 जांच का महत्व , संस्थागत प्रसव के लाभ, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान , HBNC कार्यक्रम , और शिशु के जन्म से लेकर 2 वर्ष तक संपूर्ण देखभाल , जन अरोग्य समिति की संरचना, बैठक का उद्देश्य और उसके लाभ , मातृ , नवजात व शिशु मृत्यु के कारण , हाई रिस्क बेबी की देख भाल के लिए परामर्श में रैपिड रिस्पॉन्स टीम की भूमिका, डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और उससे बचाव व सतत् विकास लक्ष्य पर चर्चा किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पिरामल के टीम ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button