साहेबगंज

साहेबगंज में गांजा तस्करी का भंडाफोड़,महिला गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Ganja smuggling racket busted in Sahibganj, woman arrested, huge quantity of drugs recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज11अप्रैल 2026, साहेबगंज पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ कमरसी में छापेमारी कर गांजा की अवैध बिक्री का खुलासा किया है।इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में एक महिला अपने घर एवं दुकान से गांजा बेच रही है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।दंडाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को महिला के घर पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल मिलाकर करीब3.6 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया,जिसमें अलग-अलग पैकेटों में रखा गया गांजा और खुला गांजा शामिल है।साथ ही गांजा की पुड़िया बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक भी जब्त किया गया।इस कार्रवाई में पुलिस ने लक्ष्मी कुमारी 32वर्ष,पति अजय कुमार,निवासी बड़ा पचगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार महिला के खिलाफ जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 56/26के तहतNDPSएक्ट की धारा20(b)(ii)(c)में मामला दर्ज किया गया है।वही बरामद सामान में शामिल
छोटा पुड़िया गांजा–1881ग्राम
मिडियम पुड़िया गांजा–1446ग्राम
बड़ा पुड़िया गांजा–130ग्राम
खुला गांजा–160ग्राम
पुड़िया बनाने वाला प्लास्टिक815 ग्राम
इस कार्रवाई में अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button