झुंझुनू
महापुरुषों की जयंती पर झुंझुनू में रक्तदान शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिला मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा स्व.सुरेंद्रसिंह टांक की स्मृति के उपलक्ष में मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान द्वारा अंबेडकर भवन झुंझुनूं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के जिला संयोजक रामनिवास भूरिया एवं महासचिव मदनलाल गुडेसर ने बताया कि शनिवार को कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेश दहिया ने फीता काटकर किया। दहिया ने सबसे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले,बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,बी एल चिरानिया,सुरेंद्र सिंह टांक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्तदाताओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। संस्थान द्वारा रक्तदाताओं को बाबा साहब की प्रतिमा एवं मेडल देकर संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर में बीडीके हॉस्पिटल की बल्ड बैंक टीम ने 52 यूनिट रक्त संग्रह किया। राजेश दहिया ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई कर बताया कि युवाओं को मानवता हितार्थ वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस दौरान अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महावीर सानेल,मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के जिला संयोजक रामनिवास भूरिया,जिला महासचिव मदनलाल गुडेसर,गौरव सेनानी ओमप्रकाश भूरिया,सौभाग्य टांक,राधेश्याम खारिया,बालाराम,लीलाधर चौहान,रामस्वरूप रसोड़ा,जितेंद्र गर्वा,संदीप टंडन,सीताराम बास बुडाना,महेश जसरापुर,महेश दौलतपुरा,हरिराम पिपरालिया,प्यारेलाल भूपेश,राजेश हरिपुरा,योगेश टंडन,सुनील गोठवाल,घीसाराम रसोड़ा,इंद्राज सिंह भूरिया,अजय वर्मा,हरफूल सिंह,नरेंद्र टंडन,सुभाष मुंडोतिया,अनिल भड़ौंदा,राजकुमार आबूसरिया,बंशीधर भीमसरिया,प्रमोद कांटीवाल,पवन नुआ,लालचंद महरिया,सुनील गोठवाल,एडवोकेट मुकेश लालपुरिया,डॉ प्रतीक्षित सानेल, भागीरथ आलडिया,कर्मवीर महरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



