कैराना

आधी रात साधु की झोपड़ी में लगाई आग

मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में देर रात साधु की झोपड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना में साधु योगी राहुल नाथ जी महाराज बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। योगी राहुल नाथ जी महाराज अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख साधु ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद साधु ने परिजनों व ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित साधु ने गांव के ही कुछ लोगों पर आगजनी का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button