खैरथल

विशेष गहन पुनरीक्षण: जिला प्रशासन के ‘प्रोत्साहन मॉडल’ से कार्यक्षमता में अभिवृद्धि 

हर दिन लगभग 50 हजार प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’  अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए नवाचारों और सतत मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में कार्मिकों के उत्साहवर्धन हेतु शुरू की गई पहल के फलस्वरूप, जिले में हर दिन अभूतपूर्व प्रगति दर्ज करते हुए रोजाना 50,000 से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा रहा है।
 *नवाचार: ‘उत्कृष्ट कार्य’ को मिली जिला स्तरीय पहचान*
जिला प्रशासन ने कार्य की गुणवत्ता और गति बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष नवाचार लागू किया है, जिसके तहत प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है।
 *जिले में डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक*
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 20 नवंबर को जारी 4:00 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में डिजिटाइजेशन की कुल प्रगति अब 51.47% प्रतिशत तक पहुँच गई है। अब तक कुल 401272 गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन किया जा चुका है।
 *विधानसभा-वार प्रगति विश्लेषण*
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य निष्पादन का स्तर निरंतर सुधर रहा है:
किशनगढ़ बास विधानसभा: यहाँ कुल 59.99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो जिले में किसी भी ईआरओ द्वारा किया गया सर्वाधिक कार्य है।
मुंडावर विधानसभा: इस क्षेत्र ने भी उल्लेखनीय गति दिखाई है और 56.36 प्रतिशत प्रगति के साथ यह किशनगढ़ बास के करीब है।
तिजारा विधानसभा: यहाँ भी कार्य में स्थिरता आई है और कुल प्रगति 39.12 प्रतिशत दर्ज की गई है ।
 *गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिजिटाइजेशन की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि कार्य की गति के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी ईआरओ एंव एईआरओ को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं और शेष बचे कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर ‘शून्य त्रुटि’ के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button