पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च

कश्मीर के पहलगांव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक विरोध मार्च का आयोजन किया गया। यह जुलूस लाइनपार रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर प्रकाश नगर चौराहे तक निकाला गया।
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद। महानगर अध्यक्ष श्री गिरीश भंडूला ने कहा, कश्मीर में हुआ आतंकी हमला हमारे धैर्य की परीक्षा जरूर है, लेकिन देशवासियों को भरोसा रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद के हर चेहरे को बेनकाब कर उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने आतंकियों और उनके सरपरस्तों की कमर तोड़ दी है। आने वाले समय में इसका और कठोर जवाब मिलेगा।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा देश के जवानों पर कायराना हमला भारत के हर युवा के सीने में आग जलाता है। ये आतंकी न तो हमारे हौसले को तोड़ सकते हैं और न ही देश की अखंडता को। भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक देश की रक्षा और आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री आकाश पाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री गिरीश भंडूला जी तथा भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक चौबे, जिलाध्यक्ष भाजयुमो अरुण पंडित, महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन, भाजयुमो महानगर महामंत्री अभिषेक राठौर व अमित गुड्डू सैनी, महानगर उपाध्यक्ष भाजयुमो दीक्षांत चौधरी, महानगर मंत्री अभिषेक ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हितेश सैनी, सुवंश अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, अमन ठाकुर, लकी चौधरी, उज्जवल सैनी, पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद तुषार, पार्षद विनोद शर्मा, महिला मोर्चा महानगर महामंत्री सुनीता सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण एवं भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता प्रकट की।