गाजियाबाद
लोनी गाजियाबाद में मानवता की मिसाल
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ व एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट ने बेसहारा महिला की मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद): गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ एवं एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। लोनी क्षेत्र में संगठन की टीम ने अमन गार्डन कालोनी में एक जरूरतमंद बेसहारा महिला यासमीन की मदद कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। इसके अलावा इस महिला की बीमारी का इलाज का खर्च भी ट्रस्ट वहन करेगा।
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के महामंत्री रजनीश कुमार एवं जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को कंबल के साथ आर्थिक मदद करते हुए राहत पहुंचाई। ट्रस्ट के
महामंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों की सहायता करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उनकी संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी।
वहीं जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी ने कहा कि एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट और अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का उद्देश्य केवल अपराध के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन देने में सहयोग करना भी है।
इस अवसर पर एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव इज़राइल मोहम्मद भी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम के इस कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


