मेरठ

एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर चोर पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना परतापुर पुलिस को यह बड़ी सफलता ब्रजविहार फाटक के पास मिली, आरोपी भागने की फिराक में था।

थाना परतापुर के उप निरीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि सोनू कुमार पुत्र दलीप शुक्ला, वर्तमान निवासी किलर सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड, 169 द्वितीय फ्लोर, पड़पड़ गंज (दिल्ली) द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उनकी कंपनी द्वारा गंगोल रोड पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगाया हुआ है। जिसे गत दिनों अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया तथा नकदी चोरी करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में धारा 303(2)/324(4)/62 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर विशाल शर्मा उर्फ चावल पुत्र गौरव शर्मा निवासी गदाना थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद (वर्तमान में ब्रिजेश का किराए का मकान, अच्छरौड़ा मोड़ थाना परतापुर) को ब्रजविहार फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button