मेरठ

नौचंदी मेले में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो युवक अरेस्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। महिला उप निरीक्षक शिखा सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग प्रांतीय मेले के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इस संबंध में थाना नौचंदी पर धारा 75 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत समीर आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना नौचंदी के उप निरीक्षक मधुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अमन पुत्र अकबर, समीर पुत्र निशार अहमद निवासीगण जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर को गिरफ्तार किया गया है। हवालात में पहुंचते ही आरोपियों ने माफी मांगनी शुरू कर दी। कान पकड़कर गलती की माफी मांगने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button