संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के ध्यानार्थ जिला पर्यवेक्षक सुलतान अहमद ने प्रखण्ड/नगर व जिला पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस के पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड पर्यवेक्षक, नगर पर्यवेक्षक अन्य की बैठक बतौर मुख्यातिथि पाकुड़ जिला पर्यवेक्षक सह- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सुलतान अहमद की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्यातिथि सुल्तान अहमद ने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष से संगठन से सम्बन्धित जानकारी ली और सभी प्रखण्डों में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू के निर्देश पर प्रखण्ड कमिटी में 9 महासचिव 2 उपाध्यक्ष सहित मंडल पंचायत बूथ कमिटी का यथाशीघ्र विस्तार करने हेतु विशेष चर्चा की। साथ ही जिला में 40 दिन तक संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत चलने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न करने का निर्देश पाकुड़ जिला पर्यवेक्षक सुलतान अहमद ने दिया। आगामी 3 मई 2025 को रांची में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर भी विशेष चर्चाएं की गई। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित देश और राज्य के बड़े नेता शमिल होंगे। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी प्रखण्डों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इसकी जिम्मेवारी प्रखण्ड अध्यक्ष और प्रखण्ड पर्यवेक्षक को दिया गया। वही पाकुड़ जिला पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने मीडिया को बताया कि प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर पर्यवेक्षक, प्रखण्ड पर्यवेक्षक व जिला अध्यक्ष के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने समेत आगामी 3 मई 2025 को रांची में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पाकुड़ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की विशेष चर्चाएं की गई। उन्होंने मीडिया के माध्यम से पाकुड़ कांग्रेसियों से आह्वान करते हुए कहा कि 3 मई 2025 को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावें। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, वह काम है। घटना को ले पूरा देश सदमे में है और इसका घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। बैठक में हिरणपुर प्रखण्ड प्रवेक्षक मंजुला हंसदा, गुलाम अहमद, पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मानसरुल हक, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोवर आलम, पाकुड़ प्रवेक्षक अशोक दास, अर्धेंदु गांगुली, इस्लाम अंसारी, मो कलीमुद्दीन, वंश राज गोप मुर्शीद आलम अन्य मौजूद थे।