गोड्डा

ग्रामीणों ने सर्विस पथ की मांग को लेकर रोका निर्माण कार्य, 

वार्ता के बाद कार्य पुनः हुआ प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा  : – मंगलवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत अमडीहा, चंडीचक, महादेव कित्ता, अंबा संग्राम, घाट कुराबा सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान उनके लिए आवश्यक सर्विस पथ और स्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता सुनिश्चित किया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त गोड्डा के निर्देश पर पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीबीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बाबूलाल मांझी और कंस्ट्रक्शन मैनेजर पंकज शर्मा के साथ स्थल का निरीक्षण किया और तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग स्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सर्विस पथ की है। पदाधिकारी एवं कंपनी के अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए अमडीहा के समीप कट देकर रास्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पूर्व सदस्य फूल कुमारी देवी ने कहा कि “पदाधिकारियों की बातों से हम संतुष्ट हैं, लेकिन आगे काम कैसे होता है, उसी पर अंतिम निर्णय होगा।” वहीं मुखिया कर्ण कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि “बैठक में हुई सहमति को यदि पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”
वार्ता के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की सहमति दी। मौके पर रवि कुमर, भरत राय, कपिल राय, पवन कुंवर, अनिल राय, रोहित ठाकुर, लभली देवी, अशोक सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button