अमरोहा

हसनपुर में एसआईआर कार्य में लापरवाही।

"25 बीएलओ को नोटिस आंगनवाड़ी कार्यकत्री व शिक्षामित्र भी शामिल।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के हसनपुर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ईआरओ ने कड़ा रुख अपनाया है। हसनपुर उप जिलाधिकारी एवं ईआरओ पुष्कर नाथ चौधरी ने इस कार्य में शिथिलता दिखाने वाले 25 बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ को नोटिस जारी किया है। लापरवाही बरतने वाले इन बीएलओ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी बीएलओ के पद पर तैनात हैं। ईआरओ ने विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकत्री केला देवी को एसआईआर के लंबित गणना पत्र कों को तुरंत प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज्ड करने का निर्देश दिया है। कार्य पूरा न होने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की कड़ी चेतावनी भी दी गई है।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चौधरी ने बताया कि लगातार लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।25 बीएलओ को नोटिस जारी होने से संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन एसआईआर कार्य को गंभीरता से पूरा कराने पर जोर दे रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button