सदर अस्पताल में HMS की विशेष बैठक, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर
Special HMS meeting at Sadar Hospital; emphasis on improving arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी, पाकुड़ में अस्पताल प्रबंधन समिति (HMS) की विशेष बैठक जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों के निर्धारित समय पर उपस्थित रहने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ- सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। HMS की बैठक में अस्पताल मद से एंबुलेंस की मरम्मत, ICU रूम, बाथरूम की व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा और CCTV कैमरे लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्यों पर चर्चा की गई। इन सुविधाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक पहल करने पर सहमति बनी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि अजीजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष अशोक भगत, सिविल सर्जन एवं अस्पताल के डीएस समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।



