हापुड़

हापुड़ कोतवाली की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर परिवहन विभाग द्वारा सीज वाहन में पार्ट्स की चोरी।

चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल !

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर सीज वाहनों में पार्ट्स की चोरी हो रही है। किठौर निवासी फखरूद्दीन ने बताया कि वह यूपी से राजस्थान के बीच बस का संचालन करता है। गत 8 सितंबर की सुबह परिवहन अधिकारी की जांच में बस के कागजात की में खामी पाये जाने पर बस सीज की गई थी जिसे चौकी की सुरक्षा में रखा गया था। पिडित 15 सितंबर को परिवहन विभाग से बस के रीलिज आर्डर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पहुंच‌ कर बस की जांच की तो पता चला कि बस से लगभग 80 हजार कीमत का सामान गायब मिला जिसमें लगभग 500 लीटर डीजल,दो बैट्री, टूल किट आदि गायब मिला। पिडित ने मामले की लिखित शिकायत हापुड नगर कोतवाल सुरेश कुमार से की। जानकारी के अनुसार मामले में हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने सभी गार्ड कोतवाली में तलब किए। सख्ती से पूछताछ के बाद गार्ड ने बस की बैटरी सहित कुछ सामान वापस लौटा‌ दिया। मामले में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज दीपक पचौरी की भूमिका संदेहास्पद नजर आ रही है क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता कि चौकी पर इतनी बड़ी घटना हुई और चौकी इंचार्ज को इसकी कोई जानकारी नहीं थी !
अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला पुलिस प्रशासन मामले को रफा-दफा करने का काम करता है या भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई ठोस कार्यवाही कर‌ नज़ीर पेश करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button