पाकुड़

विधायक ने क्षतिग्रस्त पुल के एलाईमेंट पर बॉसलोई नदी में उच्चस्तरीय पुल का किया उद्घाटन

एएनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड महेशपुर के ग्राम घाटचोरा से चंडालमारा के बीच क्षतिग्रस्त पुल के एलाइनमेंट पर बॉसलोई नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का उद्घाटन महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि पुल- पुलिया जनता के लिए लाइफ-लाइन है। विकास के लिए पुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आवागमन की सुविधा के साथ- साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, केन्द्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, अनारूद्दीन मियां,एनामुल हक , अभिषेक सिंह उर्फ गोलक,संतोष हेंब्रम,मैनुद्दीन अंसारी,नसीम अहमद , बाबूधन मुर्मू उर्फ डॉन, लाल मुहम्मद अंसारी, अखलाकुर रहमान,बुदल यादव,टीपू सुलतान अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी , तौसीफ अहमद,डार्फी शेख,टाईगर शेख, मोहिबुल शेख,अल्तमस हेम्ब्रम,लुखीचॉद मरांडी,रोसेन मुर्मू, साईमन मुर्मू, निरोज मड़ैया, शुभ लक्ष्मी मुर्मू, अनिता मुर्मू, सावित्री मुर्मू, बिनीता मरांडी कौशल्या देवी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button