मथुरा

मथुरा के सदर तहसील परिसर में पार्क को माधव वन के रूप में किया जायेगा विकसित

मथुरा। आगामी समय में आने वाले वर्षाकाल को देखते हुए गुरुवार को सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी सी पी सिंह के नेतत्व में सघन वृक्षारोपण किया गया । उन्होंने अपने सम्बोधन में अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल जिम्मेदारी से करे। वृक्षों की सेवा हमे अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने भी तहसील परिसर में वृक्षारोपण करते हुए बताया कि सदर तहसील परिसर में अभियान चलाकर लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण परिसर को हरा-भरा करना लक्ष्य है। उक्त वृक्षारोपण की ड्राइव निरंतर मानसून/वर्षा ऋतु तक जारी रहेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने बताया है कि तहसील सदर के एक पार्क को माधव वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उक्त कार्य वन विभाग, नगर निगम एवं तहसील कार्यालय की संयुक्त तत्वाधानों से पूर्ण किया जाएगा। माधव वन तहसील में आने वाले आम जनमानस हेतु वेटिंग एरिया के रूप में भी कार्य करेगा। माधव वन में आम जनमानस हेतु बेंच, कुर्सी, पेयजल, लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सदर सौरभ यादव, तहसील सदर तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button