भरत पुर

भुसावर क्षेत्र में 25 फरवरी को बन्द रहेंगे सैनी माली समाज के प्रतिष्ठान 

11 सुत्रीयें मांगों के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे 

भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में बांटे पीले चावल 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। राजस्थान में सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य,मोर्य और सुमन समाज ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी 2026 को विधानसभा का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन का ऐलान किया करने के साथ संघर्ष समिति द्वारा मांगों को पूरी नहीं करने पर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में आज सोमवार को सैनी माली समाज के लोगों ने पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक संख्या में जयपुर में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहीं आंदोलन की रणनीति में 25 फरवरी को मुख्य सब्जी मण्डी बन्द रखने के साथ सैनी माली समाज के प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। वहीं दूसरी ओर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य और सुमन समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर निकाली जा रही जन अधिकार यात्रा का 25 फरवरी को जयपुर में कूच रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button