ललितपुर

ललितपुर की विदुआ कॉलोनी में टूटी पाइपलाइन से बह रहा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ललितपुर 

ललितपुर नगर की बिदुआ कॉलोनी में नगर पालिका

परिषद और जल संस्थान की लापरवाही का बड़ा उदाहरण सामने आया है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर टूटी हुई पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे सडक़ की स्थिति बदतर हो गई है। कीचड़ और पानी से न केवल राहगीर परेशान हैं, बल्कि स्थानीय निवासी भी गंभीर असुविधा का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका और जल संस्थान द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र में गर्मी चरम पर है, और ऐसे समय में पानी का इस तरह व्यर्थ बहना जल संकट को और गंभीर बना सकता है। उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 और जल आपूर्ति तथा जल निकासी नियमों के तहत यह कर्तव्य है कि सार्वजनिक पाइपलाइनें समय-समय पर निरीक्षित और मरम्मत की जाएं। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से नियमों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय निवासी आशा कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेगा और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पाइपलाइन के फटने से सडक़ पर लगातार पानी बह रहा है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निवासियों की मांग है कि शीघ्र सुधार कार्य शुरू कर इस व्यर्थ जल बहाव को रोका जाए और क्षेत्र को जलसंकट तथा स्वास्थ्य संकट से बचाया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button