जालौन

43 लाख से सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया मानकों की अनदेखी का आरोप

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप गुणवत्ता की जांच कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। विकास खंड के ग्राम सिकरीराजा अम्मरगढ़ संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 43 लाख की लागत से बनाई जा रही तीन किमी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा का संपर्क मार्ग वर्षों से खराब पड़ा था। कोंच जालौन मार्ग से लगभग तीन किमी संपर्क मार्ग खराब होने से गांव की लोग परेशान थे। खराब सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण 43 लाख की लागत से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनदेखा किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके घटिया सड़क का निर्माण कर रहे हैं। घटिया निर्माण के चलते सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते सड़क शीघ्र ध्वस्त हो जाएगी। ग्रामीणों महेंद्र प्रताप सिंह, रामनगीना सिंह आशीष कुमार, राजीव सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र राजावत, आकाश भदोरिया, मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राममोहन, विवेक, आदर्श आदि ने उप जिलाधिकारी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button