शामली

भड़ी में पुराना विवाद बना खूनी संघर्ष।

भरे बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन महिलाएं घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो। 

चौसाना। मजरा भड़ी में शुक्रवार को पुराना विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। तेवर और फुरकान पक्ष के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि बाजार में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए हैं। बताया गया कि तेवर पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों ने फुरकान पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे तीन महिलाएं घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने फन्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर फन्नी को हमलावरों से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button