शामली

ब्लाक में नारी सशक्तिकरण अंतर्गत अहिल्याबाई को किया गया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला: विकास खंड में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा एमएलसी सहित सैकड़ो महिलाए उपस्थित रही।

शुक्रवार को विकासखंड कांधला के प्रांगण में नारी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी ने महिलाओ बताया कि अहिल्याबाई होलकर भारतवर्ष के आसमान में चमकता वह सितारा है जिनके कार्यों को लोग युगों युगों तक याद रखेंगे। उनके भारतवर्ष को दिए गए योगदान को लोग कभी भी भूल नहीं पाएंगे। अहिल्याबाई होलकर ने समाज हित और देश हित को सर्वोपरि रखा। महारानी अहिल्याबाई होलकर भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थी। अहिल्याबाई होलकर एक ऐसा नाम है जिसने अपने बलबूते पर भारतीय परंपरा तथा संस्कार की रक्षा हेतु तथा धर्म, समाज और राष्ट्रहित के लिए कुछ ऐसे कार्य किये कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। महारानी अहिल्याबाई शिव भगवान की परम भक्त थी और उनकी अनन्य भक्ति की झलकियाँ उनके जीवन में समय-समय पर दिखती रही है।

ब्लाक प्रमुख डाक्टर विनोद मलिक ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ से महिला उत्थान तक की जानकारी दी। जनपद मे महिलाओ के समुह गठन व लाभ लेने के लिए प्रेरित किया व बताया कि समाज सुधारक अहिल्याबाई के सर्वांगीण विकास में उनके ससुर मल्हार राव होलकर का बहुत बड़ा हाथ था। जीवन के हर सुख -दुःख तथा संकट में मल्हार राव होलकर ने अहिल्या का साथ दिया था। अहिल्या को साहसी तथा निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा उनके ससुर मल्हार राव से ही मिलती थी। अहिल्याबाई के ससुर मल्हार राव ने इनकी इच्छा का सम्मान करते हुए इन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिया। भारतवर्ष में उस समय सती प्रथा प्रचलित थी , महिलाएँ अपनी पति की मृत्यु के बाद अपने पति के शव के साथ ज़िंदा ही आग में जल जाया करती थीं, परन्तु अहिल्या के पति खंडेराव की मृत्यु के बाद मल्हारराव ने अहिल्या को सती नहीं होने दिया था। उनके इस निर्णय के कारण मल्हारराव का उस समय बहुत विरोध भी हुआ था। अहिल्या भी मल्हारराव के मार्गदर्शन में राज्य तथा समाज के हित के लिए निरंतर कार्य करती रहीं।

मुख्य अतिथि चौ वीरेन्द्र सिंह ने महिलाओ को सरकारी योजनाओ से जुडकर योजनाओ का लाभ उठाने, अपनी आजीविका के सुदृढ़ीकरण के प्रयासो की सराहना की। 

महिलाओ को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संयोजक संजीव कुमार, ग्राम प्रधान रणवीर, हरेन्द्र, उमरनवाज, व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

परिचय- कांधला ब्लाक में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथिगण व महिलाये

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button