मुरादाबाद

अवैध संबंधों में बाधा बने भाई की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में केस का खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की घटना की गई।

मिली जानकारी के अनुसार राजा के मृतक शाहरुख की बहन से अवैध संबंध थे और वह उसमें बाधा बन रहा था। इसके बाद राजा ने शाहरुख़ को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और राजा ने नाबालिग शमीम को 12 बोर तमंचा दिया।इसके बाद शमीम और राजा ने मिलकर शाहरुख की गोली मारकर हत्या कर दी।बीती रात थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके में एक युवक का गोली लगा शव मिला था,जिसकी पहचान शाहरुख निवासी जयंतीपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक की बहन ने दो लोगों के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी

घटना के बाद मृतक की बहन ने दो लोगों के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजा उर्फ गुलवेज और शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

वहीं घटना पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र की चौकी जयंतीपुर क्षेत्र में मस्जिद के पास एक युवक की बॉडी पड़ी हुई मिली थी। घटना पर मझोला थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और अधिकारियों ने मौका मुआयन किया।शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक का नाम शाहरुख है। इसके बाद मृतक की बहन के द्वारा एक तहरीर दी गई है 

आरोपियों ने अपना अपराध कुबूल किया

तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद घटना में शामिल दो अभियुक्त प्रकाश में आए। जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने इस घटना को कारित करना कबूल किया है, इसमें राजा नाम का जो अभियुक्त है उसके मृतक शाहरुख की बहन से अवैध संबंध थे और शाहरुख इन दोनों के रास्ते में आ रहा था। शाहरुख को खत्म करने के लिए प्लान बनाया। कुछ दिन पहले जो नाबालिग आरोपी है उसके पिता का मृतक के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में मृतक ने नाबालिग के पिता की चप्पलों से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद से नाबालिग मृतक शाहरुख से बदला लेना चाहता था। इसलिए ये दोनों मिल गए आरोपी राजा ने नाबालिग को उकसाया और देर रात घर के बाहर बैठे शाहरुख को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। ये दोनों घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button