असम

असम प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने किया असम के भाजपा सरकार की तीखी आलोचना। 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

असम : प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आज रविवार को भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल केवल “शक्ति, धन, जमीन और सिंडिकेट” की चिंता करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और सत्ताधारी पार्टी के करीबी लोग जलाशयों पर कब्जा कर रहे हैं, जिसकी वजह से राज्य की राजधानी गुवाहाटी में भीषण बाढ़ से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गौरव गोगोई ने आज सुबह शिवसागर से नगांव तक 250 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। यह यात्रा जोरहाट और गोलाघाट होते हुए शाम को मध्य असम में प्रवेश करती है। शिवसागर शहर के ऐतिहासिक शिव डोल का दौरा करने के बाद, उन्होंने पत्रकारों से कहा, “यह सरकार सत्ता, धन, जमीन कब्जा और सिंडिकेट में गहराई से डूबी हुई है। वे केवल अवैज्ञानिक निर्माण, जमीन कब्जा और फ्लाईओवर पर ही ध्यान दे रहे हैं।” गौरव गोगोई ने कहा, “पैसे और जमीन के लालच में भाजपा गुवाहाटी की नीति चला रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा लंबे समय तक गुवाहाटी के विकास मंत्री थे। अब उनके करीबी मंत्री उसी विभाग में हैं। लेकिन भाजपा के मंत्री जलाशय संरक्षण और जल निकासी व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय अपने घर जाने वाले रास्ते को ही प्राथमिकता देते हैं।” गौरव गोगोई ने शहरी विकास मंत्री जयंत मल्ल बरुआ के घर तक जाने वाले रास्ते को भी कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम राज्य भर में हो रहे सभी भ्रष्टाचारों को एक-एक कर उजागर करेंगे। गुवाहाटी विकास के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को भी आने वाले दिनों में उजागर किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button