गाजियाबाद

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय गाजियाबाद पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई ! इस अवसर पर जिला व महानगर अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि
31 मई 1725 को अहिल्याबाई होलकर का जन्म महाराष्ट्र के चौंढी गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्म लेने वाली अहिल्याबाई होलकर भगवान पर विश्वास करने वाली एक धार्मिक महिला थीं। उनके पिता मान्कोजी शिन्दे एक ऐसे साधारण व्यक्ति थे, जिनके संस्कारों ने उन्हें सम्मान के साथ संघर्ष करना सिखाया।

अहिल्याबाई होलकर का विवाह मल्हारराव होलकर के पुत्र “खंडेराव होलकर” के साथ 10-12 वर्ष की आयु में हुआ था। अहिल्याबाई होलकर अपने पति खंडेराव की मृत्यु के बाद, वर्ष 1766 में इंदौर राज्य की रानी बनीं। अहिल्याबाई होलकर ने करीब 40 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया था, जिन्हें “मालवा की रानी” और “हिंदू महिलाओं की आदर्श” के रूप में भी ख्याति प्राप्त थी। 13 अगस्त 1795 को अहिल्याबाई होलकर का निधन इंदौर में हुआ था। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष ,वीरेंद्र यादव एडवोकेट,राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति,प्रदेश सचिव विनोद सविता
पूर्व मेयर प्रत्याशी अभिषेक गर्ग,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विशाल वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी सिकंदर यादव
महानगर अध्यक्ष ,राजन कश्यप महानगर महासचिव , अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा,ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कृष्ण यादव जिला सचिव आशु अब्बासी राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा साकिर हुसैन प्रदेश सचिव युवजन सभा आरिफ कसर फिरोज चौधरी नवीन कुमार शर्मा महानगर सचिव नरेश बत्रा अत्ताउल्लाह खान किशन रोहिल्ला रिजवान चौधरी
आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button