मुरादाबाद

रामनगर मंदिर से आ रहा छोटा हाथी पलटा 17 की हालत गंभीर तीन वर्षीय किशोर की मौत 

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो ।

मुरादाबाद । भोजपुर गिरजा देवी मंदिर से आ रहे 19 श्रद्धालु छोटा हाथी में सवार होकर पेड़ में टकराने से सभी श्रद्धालु बुरी तरह से गंभीर घायल हो गए, जिसमे एक किशोर की अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मृत्यु हो गई, गांव निवासी वटोला थाना केला देवी जिला संभल के रहने वाले एक ही परिवार के लगभग 19 श्रद्धालु रामनगर गिरजा देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे, मंगलवार की रात्रि के लगभग 12:00 बजे छोटा हाथी में सवार होकर एक ही परिवार के लगभग 19 श्रद्धालु रामनगर गिरजा देवी दर्शन करने के लिए गए थे, तथा बुधवार को दोपहर के लगभग 4:30 बजे थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव पसियापुरा के पास ड्राईवर को नींद आने से छोटा हाथी पेड़ में टकरा कर पलट गया, जिसकी सूचना मिलते ही भगतपुर थाना प्रभारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के द्वारा भोजपुर सीएचसी केंद्र ले जाया गया जहां पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिसमे मौके पर प्रयांशू उम्र करीब 4:00 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई, घायलों में रिंकी 18 वर्ष, चांदनी 18 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, भावती 5 वर्ष, सूरज 8 वर्ष, पूजा 19 वर्ष, हिमानी, भारती, नरेश 45 वर्ष, रामचंद्र 45 वर्ष, मधु, राजवती 30 वर्ष, नीरू,  योगिता, कलावती, सरिता, संभल के रहने वाले सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button