झुंझुनू

 बड़ाऊ में युवा तेजा सेना का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनू खेतड़ी। उपखंड क्षेत्र के बड़ाऊ के निकटवर्ती गांव शिव नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ के बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बगड़िया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन कर बड़ाऊ ब्लॉक की युवा तेजा सेना का गठन किया गया।
बैठक में आपसी सहमति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिव प्रसाद चौधरी की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राकेश जीतरवाल को युवा तेजा सेना का बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही बलबीर मिठारवाल को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ ही ब्लॉक संगठन महासचिव विजय सिंह , उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र मिठारवाल व विजय सिंह रोलाण को ब्लॉक संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई। इसी समय ब्लॉक प्रवक्ता के पद पर सुरेन्द्र बगड़िया, सलाहकार राजवीर काजला एवं सुरेश जाखड़ को सचिव  मनोनीत किया गया। इसी मौके पर ही राष्ट्रीय जाट महासंघ की मूल कार्यकारिणी का भी विस्तार करते हुए बलबीर जाखड़ को संगठन महासचिव, राजपाल बगड़िया को ब्लॉक संरक्षक, मोहरसिंह मिठारवाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मदनलाल को संयुक्त सचिव एवं ग्यारसीलाल बगड़िया गुरूजी को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिव प्रसाद चौधरी ने नवनियुक्त युवा तेजा सेना के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ाऊ ब्लॉक प्रभारी सुनिल काजला एवं ब्लॉक सचिव अनिल सिंह ने युवा तेजा सेना के दायित्व के बारे में जानकारी प्रदान कर लोक देवता तेजाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button