ग्राम सुरसण्डा में चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की शिकायतें।

बकरीद के मद्देनजर लोगों दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी। मसौली पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली के नेतृत्व में थाना मसौली की टीम उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह,उप निरीक्षक अभय गुप्ता महिला आरक्षी रितु सिंह, महिला आरक्षी किरन, कांस्टेबल रत्नेश पांडे ग्राम सुरसण्डा में चौपाल लगाकर आगामी बकरीद मनाने को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश व मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालिकाओ /महिलाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076 ,माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 ,एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड की जानकारी दी गई।
ग्राम चौपाल में चार शिकायतें भी दर्ज कि गई व निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।इस मौके पर इमाम ईदगाह शमीमुद्दीन, एडवोकेट जब्बार अहमद खां, पत्रकार शाहिद हुसैन,शहजादे, नियाज़ खां,सिराज अली डाकिया, नुसरत अली, तुषार जायसवाल, पिंटू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, मुन्ना कुरेशी, जाहिद अली,राम प्रसाद कनौजिया, आदि मौजूद रहे।



