जालौन

रवी की फसल का क्राफ्ट कटिंग का कार्य गतिशीलता से निपटायें : एसडीएम

राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, राजस्व कर्मियों को दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। मंगलवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में एसडीएम की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों, राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि खेतों में रवी की फसल का क्राफ्ट कटिंग का कार्य गतिशीलता से निपटाया जाये।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा किसानों तथा ग्रामीणो के हितों के लिये जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाये। उप जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा बंटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों को निर्धारित समय के अंदर न्यायालय में दाखिल करें। राजस्व नक्शा से सम्बन्धित धारा 30(2) की रिपोर्ट आख्या न्यायालय में दाखिल करने की कार्यवाही की जाये।आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। इस दौरान एसआईआर के मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान, शिव मंगल पाठक,अमित कुशवाहा के अलावा राजस्व कर्मचारियों में प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, सलीम खान,सैयद टीपू आदि लेखपाल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button