मुरादाबाद

महिला ने अपने तीन देवरों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही तीन देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया

महिला ने बताया कि उसकी शादी जिला बिजनौर के चांदपुर निवासी शारिक के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद सास फिरदौस देवर शाहरुख , शाहबाज,दानिश, देवरानी गुलनाज, नंद फौजिया ,फरहाना नाजिया ने दहेज में एक मारुति कार और 5 लाख रुपए की मांग कर डाली ससुरालियों की इस मांग का जब महिला ने विरोध किया तब तीनो देवरों ने उसके साथ जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि देवरों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के शुरू कर दी है।

कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक

विवेक शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।  जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button