
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना शनिवार को,184 वें दिन भी लगातार जारी रहा
लम्बे समय से चल रहें धरने के बावजूद अभी तक सरकार और सिस्टम की ओर से कोई पहल धरना समाप्ति के लिए नही की गई है लोगो का आरोप है कि भाजपा के कुछ बड़े नेताओ के इशारें पर जिला मुख्यालय दूर गांव मे ले जाने और नाम बदलने की कोशिश हो रही है इसलिए राजस्थान की सरकार और सिस्टम दवाब मे जनहित को नकार कर मौन धारण किऐ हुए है
धरनार्थियों ने कहा चाहे कितने दिन साल बन जाये खैरथल-तिजारा जिले की जनता अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी और आने वाले स्थानीय चुनावो मे जनता इनकी मनमानी और अनदेखी का जबाव देगी
धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीशडाटा, दीपक चौधरी,वीर सिंह ढिल्रलन,रविकांत जोशी अनील रोहिल्ला अशोक हेडाऊ श्यामलाल शर्मा विक्रम चौधरी फौजी,सुनील राजपूत,सरदार जोगिंदर सिंह,सुरेनदर सिंह,विक्की चौधरी कृष्ण कुमार तनुज शर्मा, जगदीश राजपूत,देवेंदर गुप्ता,नारायण छागाणी,महेश वासु,गजराम,सुबेसिंह, सुनील शर्मा, सुखबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे


