विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी – एसपी व कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत दादपुर पंचायत के कुसमाडांगा गांव में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के द्वारा पौधारोपण किया गया और लोगो से पर्यावरण को बचाये रखने हेतु पौधारोपण की अपील की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जल- जंगल और जमीन की सुरक्षा पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की अवश्यकता है। पौधरोपण से मिट्टी का कटाव रूकेगा। भू-गर्भीय जलस्तर ऊपर आयेगा। वही भविष्य में लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने आसपास पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत पूरे जिले में 3 महीने के अंदर 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति से बढ़कर कुछ है नहीं। प्रकृति की अगर हम इज्जत करेंगे सम्मान करेंगे तो प्रकृति भी हमारा सम्मान करेगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कुसमाडांगा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। उपायुक्त मनीष के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कई पैरामीटर में अव्वल है। उन्होंने ने सभी को बताया कि पाकुड़ अन्तर्गत पाकुड़- बरहरवा मुख्य पथ से पाली- गगनपहाड़ी पश्चिम बंगाल बॉर्डर भाया कुसमा फाटक पथ (कुल लम्बाई – 6.630 कि९मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग (इलेक्ट्रिक पोल एंड ट्रांसफार्मर), युटिलिटी शिफ्टिंग (वाटर सप्लाई, आर एंड आर, एवं वृक्षारोपण सहित), हेतु रू० 40,39,98,300 (चालीस करोड़ उनचालीस लाख अंठानबे हजार तीन सौ रू०) रुपया मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा बाजार समिति स्थित निर्वाचन वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा भी पौधारोपण किया गया।