कैराना

गंगा दशहरा पर यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

-यूपी व हरियाणा से लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी,एनडीआरएफ और गोताखोर रहे तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

कैराना। पवित्र गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश व हरियाणा से यमुना नदी पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्यकर्म किया। स्नान के चलते यमुना नदी पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। वहीं एनडीआरएफ की टीम,पीएसी प्लाटून,प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।

बृहस्पतिवार को पवित्र गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी तट पर दोनों राज्यों से सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यमुना नदी किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अघ्र्य दिया और परिवार में सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं,श्रद्धालुओं ने दान-पुण्यकर्म किया। इसके अलावा यमुना किनारे लगी खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की गई। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिन्होंने अपने मन-पसंदीदा सामानों की खरीदारी कर पर्व का लुफ्त उठाया। उधर प्रशासन की ओर से यमुना नदी तट पर स्नान के चलते प्राइवेट गोताखोर तैनात किए गए। साथ ही एनडीआरएफ   (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) फोर्स भी तैनात रही। वही एसडीएम निधि भारद्वाज,सीओ श्याम सिंह,तहसीलदार अर्जुन चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र सिंह डेरा डाले हुए रहे। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने एएसपी संतोष सिंह भी यमुना नदी पर पहुँचे और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम निधि भारद्वाज के निर्देश पर गत तीन दिन पूर्व यमुना नदी पर गंगा दशहरा स्नान की भव्य तैयारियां शुरू की गई थी। जिसके चलते उचित साफ-सफाई,शौचालय,चेंजिंग रुम, बेरिगेटिंग व लाउडस्पीकरों की व्यवस्था कराई गई थी। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button